खेल-खिलाड़ी

जापान-थाईलैंड से हारी Team India, फिर भी Quarter-Final में, अब असली चुनौती

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

भारत की पुरुष और महिला टीम बृहस्पतिवार को यहां बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में अपने आखिरी ग्रुप मैच में क्रमश: जापान और थाईलैंड से 2-3 से करीबी हार के बावजूद क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। गत चैंपियन भारतीय महिला टीम का मुकाबला मेजबान चीन से होगा जबकि पुरुष टीम अंतिम आठ चरण में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी। युवा तन्वी शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बावजूद गत चैम्पियन भारत को ग्रुप वाय के दूसरे मैच में थाईलैंड के हाथों 2 . 3 से पराजय झेलनी पड़ी। इस हार के बावजूद भारत ने क्वार्टर फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया।

हालांकि उसने पहले ही क्वालीफाई कर लिया था। पूर्व विश्व जूनियर कांस्य पदक विजेता आयुष शेट्टी ने दुनिया के नंबर 13 केंटो निशिमोटो को 21-18, 15-21, 21-11 से हराकर अच्छा प्रदर्शन किया जबकि दो बार के विश्व चैंपियनशिप पदक विजेता सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने यूगो कोबायाशी और ताकुरो होकी को 21-18, 15-21, 21-12 से हराया। इसके बाद भारत ने तीनों मैच गंवा दिए। एचएस प्रणय दुनिया के नंबर 19 यूशी तनाका से 16-21, 11-21 से हार गए। हरिहरन अमसकारुणन और पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय की जोड़ी काकेरू कुमागाई और हिरोकी निशि से जबकि तरुण मन्नेपल्ली दुनिया के नंबर 23 कोकी वातानाबे से 21-12, 14-21, 11-21 से हार गए।

बृहस्पतिवार को यहां बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में अपने आखिरी ग्रुप मैच में क्रमश: जापान और थाईलैंड से 2-3 से करीबी हार के बावजूद क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। गत चैंपियन भारतीय महिला टीम का मुकाबला मेजबान चीन से होगा जबकि पुरुष टीम अंतिम आठ चरण में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी। युवा तन्वी शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बावजूद गत चैम्पियन भारत को ग्रुप वाय के दूसरे मैच में थाईलैंड के हाथों 2 . 3 से पराजय झेलनी पड़ी। इस हार के बावजूद भारत ने क्वार्टर फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button