मनोरंजन

आशा भोसले 90 की हुईं : ललित पंडित, दलेर मेहंदी, अनीस बज्मी ने गायिका को दी बधाई

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मशहूर गायिका आशा भोसले ने शुक्रवार को अपना 90वां जन्मदिन मनाया। संगीतकार ललित पंडित, गायक दलेर मेहंदी और फिल्म निर्माता अनीस बज्मी सहित फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। भोसले ने कई भाषाओं में करीब 12,000 गीतों को अपनी आवाज दी है।

इन शानदार गीतों में ‘‘कजरा मोहब्बत वाला’’, ‘‘इन आंखों की मस्ती’’, और ‘‘पिया तू अब तो आजा’’ जैसे गाने शामिल हैं। भोसले ने सात सितंबर को दुबई में एक लाइव शो के साथ अपना जन्मदिन मनाया। भोसले के साथ ‘‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’’, ‘‘प्यार तो होना ही था’’ और ‘‘खिलाड़ी’’ जैसी फिल्मों के लिए कई गानों पर काम करने वाले ललित पंडित ने कहा कि वह आज भी प्रेरित करती हैं।

90 साल की उम्र में भी आशा दीदी शो कर रही हैं, यह असाधारण है। उन्होंने अपना जीवन संगीत को समर्पित कर दिया है। इन वर्षों में, उन्होंने कई बदलाव देखे हैं और विभिन्न पीढ़ियों के संगीतकारों के साथ काम किया है। मैं भाग्यशाली हूं कि हमें उनके साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने एक बड़ी बहन की तरह हमारा मार्गदर्शन किया है। हम उनके प्रशंसक हैं। बज्मी ने कहा, ‘‘वह दशकों से गा रही हैं और आज भी उनकी आवाज ‘कोयल’ जैसी है। संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान बहुत बड़ा है।

वह बहुत अनुभवी हैं लेकिन फिर भी वह लगातार रियाज़ करती हैं। दलेर मेहंदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया और भोसले के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। मेहंदी ने कहा, आप गायन की देवी हैं। आपकों जन्मदिन पर मेरी ओर से शुभकामनाएं। मैं आपका आशीर्वाद चाहता हूं कि हम अच्छे गाने सुनते रहें और ‘सुर’ को समझते रहें। गायक कुमार शानू, सलीम मर्चेंट और केएस चित्रा ने भी भोसले को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दीं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button