मनोरंजन

‘जैसे ही दोनों भाई..’, सलमान खान ने दबंग 4 को लेकर दिया बड़ा अपडेट

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि दबंग 4 की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, जैसे हीं स्क्रिप्ट फायनल हो जायेगी फिल्म की शूटिंग शुरू हो जायेगी।

सलमान खान ने वर्ष 2010 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म दबंग में काम किया था। दबंग की सफलता के बाद सलमान खान दबंग फ्रेंचाइजी की फिल्म दबंग 2 और दबंग 3 में भी नजर आये। सलमान के फैंस को ‘दबंग 4’ का बेसब्री से इंतजार है।

सलमान खान ने फिल्म दबंग 4 को लेकर बात की है। सलमान खान ने बताया है कि ‘दबंग 4’ अब तक क्यों नहीं बन सकी है। सलमान खान ने ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी के चौथे पार्ट पर एक अपडेट शेयर किया है।

सलमान खान ने कहा है कि जिस पल वह और उनके भाई अरबाज खान एक स्क्रिप्ट पर सहमत हो जाएंगे, फिल्म बन जाएगी। वह कुछ और चाहता है और मैं कुछ और..जैसे ही स्क्रिप्ट फाइनल हो जाएगी, वैसी ही ‘दबंग 4’ की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button