जन संसदसत्ता पक्ष
दिल्ली के लिए ‘बड़ी समस्या’ बन गये हैं केजरीवाल: मनोज तिवारी
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल का ‘‘रावण जैसा घमंड’’ है और उन्होंने केजरीवाल को शहर की समस्याओं पर सार्वजनिक बहस की चुनौती दी। तिवारी ने यह बयान ऐसे समय दिया जब मुख्यमंत्री ने कल विधानसभा में उपराज्यपाल, भाजपा और नौकरशाही पर निशाना साधा था।
तिवारी ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के लिए ‘‘बड़ी समस्या’’ बन गये हैं। तिवारी ने कहा कि केजरीवाल महत्वपूर्ण मुद्दों पर जनता की राय मांगा करते थे। भाजपा नेता ने कहा, ‘‘उन्हें दिल्ली की समस्याओं पर हमारे साथ सार्वजनिक बहस करने के लिए आगे आना चाहिए।
दिल्ली विधानसभा के एकदिवसीय सत्र में कल केजरीवाल ने अतिथि शिक्षकों को नियमित करने के विधेयक का समर्थन करते हुए उपराज्यपाल अनिल बैजल, भाजपा और नौकरशाही पर कथित सांठगांठ का आरोप लगाते हुए निशाना साधा था।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



