जन संसदविविधसत्ता पक्ष

मुख्यमंत्री से माटी कला के शिल्पकारों ने भेंट की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से उनके सरकारी आवास पर मिलने पहुंचे परम्परागत माटी कला के शिल्पकारों एवं कारीगरों को सुखद आश्चर्य हुआ, जब उन्होंने अपनी कलाकृतियां और उत्पाद मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप प्रदान किये। कारीगरों के उत्कृष्ट उत्पाद से प्रभावित मुख्यमंत्री जी ने इन्हें क्रय करते हुए शिल्पकारों को 30,500 रुपये की कुल धनराशि तत्काल प्रदान कर दी। मुख्यमंत्री ने कारीगरों के हुनर की प्रशंसा भी की।

यह सभी शिल्पकार उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित माटी कला मेला में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ आये हुए हैं। मुख्यमंत्री से भेंट के अवसर पर बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति, अपर मुख्य सचिव खादी ग्रामोद्योग एवं सूचना, नवनीत सहगल भी उपस्थित थे।

बोर्ड के अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने बताया कि प्रदेश की परम्परागत माटी कला को प्रोत्साहित करने और इससे जुड़े शिल्पकारों और कारीगरों के आर्थिक उन्नयन के उद्देश्य से मुख्यमंत्री द्वारा माटी कला बोर्ड का गठन किया गया है। माटी कला मेला में प्रतिभाग कर रहे शिल्पकारों को बोर्ड द्वारा दीयों की डाई, गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं की डाई, कलर करने वाली कम्प्रेसर मशीन उपलब्ध करायी गयी।

इन कारीगरों को इलेक्ट्रिक चाक पूर्व में ही प्रदान किया गया था। बुलन्दशहर, गोरखपुर, आजमगढ़, मीरजापुर, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात तथा अम्बेडकर नगर आदि जनपदों के इन कारीगरों द्वारा मेले में प्रतिभाग किया जा रहा है। गुरुवार तक इस मेले में 35 लाख 31 हजार रुपये की बिक्री हो चुकी है। मेले में आने वालों का मानना है कि मिट्टी की इतनी सुन्दर व कलात्मक कलाकृतियां उन लोगों ने इससे पहले नहीं देखीं। लोगों द्वारा इस प्रकार का आयोजन कम से कम साल में दो बार करने की बात भी कही।

इस मेले के आयोजन में सबसे बड़ा हाथ, अपर मुख्य सचिव, नवनीत सहगल का ही रहा। नवनीत सहगल जिस विभाग का भी जिम्मा संभालते हैं, उसे वे लाइम लाइट में ही नहीं लाते हैं, बल्कि उसकी उपयोगिता को भी जनमानस के बीच सिद्ध् कर देते हैं। फिर चाहे विभाग धमार्थ कार्य का हो अथवा खादी ग्रामोद्योग अथवा सूचना का। ऐसा ही उन्होंने यूपीडा का सीईओ रहते हुए भी किया था। प्रत्येक विभाग में अपने विजन का इस्तेमाल करके वे उसे बुलंदियों पर पहुंचा देते हैं। उनके पास हुनर किसी एक दो विभाग को संभालने के स्थान पर पूरे प्रदेश को संभालने का है। क्या ही श्रेयस्कर हो यदि उन्हें प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त कर मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ जीे प्रदेश को चहुमुखी विकास की सुगन्ध सुंघा सकें।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

mahjong slot

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot bet 200

slot garansi kekalahan 100

rtp slot

Slot bet 100

slot 10 ribu

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

situs slot777

slot starlight princes

slot thailand resmi

slot starlight princess

slot starlight princess

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

slot thailand

slot kamboja

slot bet 200

slot777

slot88

ceriabet

ceriabet

ceriabet

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

klikwin88

slot starlight princess

ibcbet

sbobet

roulette

baccarat online

sicbo