खेल-खिलाड़ी

“अर्शदीप को दो-दो विकेटकीपर चाहिए!” अभिषेक शर्मा ने वाइड बॉल्स पर किया ट्रोल, देखें वायरल वीडियो

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

मुंबईः वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत vs इंग्लैंड के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया है। मैच में भारतीय गेंदबाजों को इंग्लैंड ने जमकर धुनाई की, खासकर अर्शदीप सिंह ने अपने चार ओवर में 51 रन लुटाए और 5 वाइड गेंदें फेंकीं।

मैच के बाद टीम बस में कैद हुए एक वीडियो ने फैंस का दिल जीत लिया, जहां अभिषेक शर्मा ने अर्शदीप की खूब टांग खींची। वीडियो में अर्शदीप अभिषेक की फील्डिंग की तारीफ करते हैं, लेकिन अभिषेक पलटवार करते हुए बोल पड़ते हैंः “अर्शदीप को गेंदबाजी के लिए दो विकेटकीपर चाहिए… एक स्टंप्स के पीछे और दूसरा वाइड बॉल्स पकड़ने के लिए

अर्शदीप हंसते हुए संजू सैमसन से कहते हैं, “संजू भाई, दो कीपर लगा लें!” फिर ईशान किशन की तरफ देखकर जोड़ते हैं, “वैसे हमारे प्लेइंग XI में तो पहले से ही दो विकेटकीपर हैं!

वीडियो में ईशान किशन, संजू सैमसन और बाकी साथी खिलाड़ी ठहाके लगा रहे हैं। यह हल्का-फुल्का मजाक टीम के दोस्ताना माहौल को दिखाता है, जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे “बेस्ट ट्रोल” और “टीम स्पिरिट” कहकर शेयर कर रहे हैं।

मैच में अभिषेक और अर्शदीप का प्रदर्शन

– अभिषेक शर्मा का इस टूर्नामेंट में बल्ला अभी तक खामोश रहा है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी को छोड़कर बाकी मैचों में निराशाजनक प्रदर्शन। सेमीफाइनल में भी वे सिर्फ 7 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए।
– वहीं अर्शदीप सिंह ने पूरे वर्ल्ड कप में अब तक 9 विकेट चटकाए हैं, लेकिन सेमीफाइनल में वाइड्स ने उनके स्पेल को महंगा कर दिया। फाइनल से पहले यह वीडियो टीम के मूड को हल्का रखने का शानदार उदाहरण बन गया है।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button