विविध

डेरा परिसर में सेना ने प्रवेश नहीं किया, सिर्फ कर्फ्यू लागू करा रही

सिरसा। सिरसा के सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) परमजीत सिंह चहल ने कहा है कि सेना को डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में प्रवेश का आदेश नहीं दिया गया है वहीं गुरमीत राम रहीम के नाराज अनुयायी परिसर में जमे हुए हैं। चहल ने कहा, ‘‘सेना को परिसर में प्रवेश का अभी तक कोई आदेश नहीं दिया गया है। सेना को केवल इलाके में कर्फ्यू लागू करने के आदेश हैं।’’

सेना ने पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के साथ मिल कर डेरा सच्चा सौदा परिसरों के प्रवेश स्थलों पर अवरोधक लगाये हैं। चहल ने बताया कि सेना और राज्य के अधिकारियों के बीच एक उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। महिलाओं एवं बच्चों समेत करीब एक लाख लोग डेरा मुख्यालय में मौजूद हैं। सेना और जिले के अधिकारी लाउडस्पीकरों के माध्यम से परिसर के अंदर मौजूद लोगों से वहां से हटने के लिये कह रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि बीती रात से अब तक यहां 15 डेरा अनुयायियों को गिरफ्तार किया गया है। हिसार के महानिरीक्षक (आईजी) एएस डिल्लो ने कहा, ‘‘कानून को अपने हाथ में लेने वाले लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। हम उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।’’ सूत्रों ने बताया कि सेना को बीती रात विशाल डेरा परिसर का मानचित्र उपलब्ध कराया गया था। करीब 1,000 एकड़ में फैला परिसर अपने आप में एक बस्ती की तरह है जिसमें स्कूल, खेल गांव, अस्पताल और सिनेमा हॉल हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777