फ्लैश न्यूज

लोकसभा चुनाव के बीच सपा ने उठाया बड़ा कदम, श्याम लाल पाल को बनाया यूपी का नया अध्यक्ष

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

लोकसभा चुनाव 2024 की रण के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने सोमवार को अहम फैसला लिया है। पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष श्याम लाल पाल को बनाया गया है। इससे पहले नरेश उत्तम पटेल को सपा ने यूपी का अध्यक्ष बनाया था।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से मंजूरी मिलने के बाद पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर श्याम लाल पाल के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। जल्द ही उनकों प्रदेश की जिम्मेदारी भी सौंप दी जायेगी। लोकसभा चुनाव के बीच इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है।

सपा ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया, “श्याम लाल पाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी सूत्रों ने कहा कि नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर लोकसभा सीट पर बतौर उम्मीदवार चुनाव में व्यस्त हैं, लिहाजा पाल को पार्टी को मजबूत करने के लिए नियुक्त किया गया है।

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पटेल ने खुद को प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा था। चौधरी ने कहा, ”उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है और पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान में पाल पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे।”

उन्होंने कहा कि पाल प्रयागराज के एक कॉलेज में प्रधानाध्यापक रह चुके हैं। वह पहले पार्टी की पाल महासभा से जुड़े थे और एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी को सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने के लिए एक नई ऊर्जा मिलेगी।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button