फ्लैश न्यूज

यूपी में उच्च शिक्षा के विस्तार को रफ्तार, फिरोजाबाद में अमरदीप विश्वविद्यालय को मंजूरी

प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के विस्तार और गुणवत्ता सुधार की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। प्रदेश में उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम, 2019 के तहत फिरोजाबाद में अमरदीप विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए अमरदीप मेमोरियल ट्रस्ट को आशय पत्र (एलओआई) जारी किया गया है।

उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि सरकार का उद्देश्य उच्च शिक्षा को सुलभ, सस्ता और गुणवत्तापूर्ण बनाना है। इसके लिए हर जिले में उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार से छात्रों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर अवसर मिलेंगे। उन्होंने बताया दी कि प्रस्तावों का मूल्यांकन उच्च स्तरीय समिति द्वारा किया जाता है, जिसकी अध्यक्षता मुख्य सचिव करते हैं। समिति की संस्तुति के आधार पर ही आशय पत्र जारी होता है। 29 जुलाई 2025 को हुई बैठक में फिरोजाबाद के ग्राम पचवान में 20.08 एकड़ भूमि पर विश्वविद्यालय स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि निजी विश्वविद्यालय स्थापना के लिए न्यूनतम 20 एकड़ भूमि होना अनिवार्य है, जिसे ट्रस्ट ने पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नोएडा में प्रस्तावित मेट्रो विश्वविद्यालय को भी संचालन हेतु अनुमति पत्र (एलओपी) प्रदान किया गया है। इससे प्रदेश में निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ेगी और उच्च शिक्षा के नए अवसर सृजित होंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777