फ्लैश न्यूजभारत

अलका लांबा ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- भाजपा दुष्कर्मियों को संरक्षण देना बंद करे

कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर दुष्कर्मियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि जहां-जहां भाजपा सरकार है वहां दुष्कर्म का आंकड़ा बढ़ रहा है और भाजपा की सरकारें इन अपराधों को रोकने में नाकाम हो रही है।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने रविवार को यहां पार्टी के नये मुख्यालय इंदिरा भवन में संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशान साधा और कहा कि उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के दुष्कर्म के आरोपी पौत्र प्रज्ज्वल रमन्ना के लिए प्रचार कर लोगों से उसे वोट देने की अपील की हैं। पीएम मोदी संसद से भागते हैं संसद भवन में होते हुए भी राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही चर्चा में शामिल होने नहीं आते हैं।

उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस देशभर में हो रही दुष्कर्म की इन घटनाओं के खिलाफ तब तक विधानसभाओं और संसद सदस्यों का घेराव करती रहेगी जब तक आरोपियों को दंड नहीं मिलता है। उन्होंने सरकार से पीड़ितों की मदद करने और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की अपील की है।

अलका लांबा ने ओडिशा की दुष्कर्म की एक जघन्य घटना का जिक्र करते हुए कहा कि 19 जुलाई को ओडिशा के पुरी में तीन लोगों ने एक नाबालिग बच्ची का अपहरण किया और उसे जिंदा जला दिया। बच्ची को दिल्ली एम्सलाया गया, जहां उस 15 साल की बच्ची ने दम तोड़ दिया। जब सवाल किया गया कि बच्ची को जलाने वाले कहां हैं, क्या उनकी गिरफ्तारी हुई, तो जवाब मिला कि बच्ची को जलाने में किसी का हाथ नहीं था। ये पुलिस और सरकार की नाकामी है। मध्य प्रदेश विधानसभा में 2022 से 2024 के बीच राज्य में दलित और आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाओं पर राज्य सरकार ने कहा कि 7,418 महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है।

प्रधानमंत्री पर अपराधियों को शरण देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना ने कई महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया। ये सब मालूम होते हुए भी पीएम  मोदी ने उसके लिए प्रचार किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे को बेहद गंभीरता से लिया। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलवाया और 15 महीने में मास रेपिस्ट को दोषी करार दे दिया गया।

उन्होंने कहा,“मैं भाजपा नेताओं से कहना चाहती हूं कि अपराधियों का समर्थन करना बंद कीजिए। संसद का सत्र शुरू होते ही महिला कांग्रेस ने ‘न्याय मार्च’ निकाला। हमारी मांग थी कि संसद में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बात हो, लेकिन पुलिस ने मुझे नजफगढ़ थाने में 8 घंटों तक बंद करके रखा। न्याय के लिए उठती हमारी आवाज को दबाया जा रहा है। ये तमाशा पूरे देश में सरेआम चल रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777