उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

अलका लांबा ने बीजेपी पर किया जोरदार हमला, कहा- बेटी बचाओ का नारा देकर अपराधियों को बचाती है भाजपा

लखनऊ – उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने की।

बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव, भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने, नारी न्याय सम्मेलन, महिला सशक्तिकरण, महिला रोजगार, महिलाओं को राजनैतिक भागेदारी, महिला सम्मान समेत महिलाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

वहीं बैठक से पहले भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने प्रेस वार्ता कर बीजेपी की सरकार पर जमकर हमला बोला।

अलका लांबा ने बताया कि उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक में संगठन को राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकारिणी की बैठक होनी है और संगठन को मजबूत करने पर एक चर्चा होनी है।

उन्होंने कहा कि कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा जल्द ही उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है। इसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस यात्रा के माध्यम से पांच न्याय को मुद्दा बनाया गया है। इसमें नारी, युवा भागीदारी, श्रमिक और भागीदारी न्याय की आवाज उठाई जा रही है।

नारी न्याय सम्मेलन करेगी कांग्रेस

अलका लांबा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यात्रा के जरिए कांग्रेस के लोग मोदी सरकार के दस साल में हुए अन्याय को उजागर कर रहे है और न्याय का हक मिलने तक हम ऐसी ही यात्रा और संघर्ष जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार में देश और प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है, बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है। हर जगह महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। इसको लेकर भारतीय महिला कांग्रेस नारी न्याय सम्मेलन का आयोजन करने जा रही है।

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता प्रदेश के हर क्षेत्र में नारी न्याय सम्मेलन के तहत 50 किलोमीटर की यात्रा निकालेंगी और घर-घर जाकर भाजपा सरकार में पीड़ित, शोषित और वंचित महिलाओं से संवाद करेंगी और उनका हक दिलाएंगी। इसको लेकर भारतीय महिला कांग्रेस ने 9891802024 नंबर जारी किया है। इस पर मिस्ड कॉल करके न्याय यात्रा से पीड़ित महिलाएं जुड़ सकती हैं।

एक दान, देश की बेटियों के नाम

इसके अलावा अलका लांबा ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने डोनेट फॉर न्याय कैपेन चलाया जा रहा है। इसी तर्ज पर भारतीय महिला कांग्रेस ने एक दान देश की बेटियों के नाम कैंपेन लॉन्च करेगी। उन्होंने बताया कि इस दान के पैसों को राजनीतिक कार्यक्रमों के इस्तेमाल में नहीं लाया जाएगा, बल्कि ये दान पीड़ित बेटियों और उनके परिवार को देकर आर्थिक सहायता की जाएगी।

बृजभूषण सिंह पर भी साधा निशाना

अलका लांबा ने कहा कि भाजपा सरकार में लगातार महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं, यूपी में भी महिलाओं के साथ अन्याय हो रहा है। बीजेपी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। लेकिन हकीकत ये है कि बीजेपी अपराधी बचाओ करती है। इसका उदाहरण ब्रजभूषण शरण सिंह है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में अपराधियों को संरक्षण दिया जाता है। चाहे वो बीएचयू की घटना हो या हाथरस की या कुलदीप सेंगर की। देश मे बेटियों का संघर्ष लंबा है, देश की बेटियों के लिए कांग्रेस हमेशा लड़ाई लड़ती रहेगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777