
उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
गोल्फ में अजय कात्याल बने ओवरऑल विजेता, ब्रज मोहन को मिला स्ट्रेट ड्राइव का खिताब
[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]
गोल्फ क्लब में रविवार को हुए जीएफआई–2025 गोल्फ टूर्नामेंट में अजय कात्याल ओवरऑल विजेता बने। स्ट्रेट ड्राइव श्रेणी में ब्रज मोहन ने सटीक और प्रभावशाली शॉट लगाकर पहला स्थान हासिल किया। नियरेस्ट टू पिन प्रतियोगिता में साद अहमद रिजवी ने बाजी मारी।
सब-जूनियर कैटेगरी में युवा गोल्फरों ने दमदार प्रदर्शन किया, जिसमें कर्मण्य दत्त तिवारी विजेता रहे, जबकि इलाक्क्षी धवन राठौड़ रनर-अप बनीं। इसके अलावा जूनियर श्रेणी में जान्ह्वी खन्ना ने चैंपियन का खिताब जीता जबकि वेदांत खंडेलवाल रनर-अप रहे। सीनियर वेटरन खिलाड़ियों की श्रेणी मेजावेद सामी किदवई विजेता ओर देवेंद्र चौधरी उपविजेता रहे।
राज्यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्ट हिन्दी खबर से जुड़ी जानकारी के लिये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।



