विश्‍व

कनाडा के टोरंटो में रनवे पर फिसलकर पलटा विमान

[tta_listen_btn listen_text="खबर सुनें" pause_text="Pause" resume_text="Resume" replay_text="Replay" start_text="Start" stop_text="Stop"]

टोरंटो। टोरंटो के पियर्सन हवाई अड्डे पर सोमवार को एक विमान उतरने के वक्त रनवे पर पलट गया, जिससे 17 लोग घायल हो गए। हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दुर्घटना की पुष्टि की है। उसने कहा कि मिनियापोलिस से आ रहे विमानन कंपनी डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 76 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। दुर्घटना करीब दो बजकर 15 मिनट पर हुई जिसके बाद हवाई अड्डे पर विमानों का परिचालन ढ़ाई घंटे से भी अधिक समय तक रुका रहा।

‘ग्रेटर टोरंटो एयरपोर्ट अथॉरिटी’ के सीईओ डेबोरा फ्लिंट ने पत्रकारों को बताया, ‘‘इस बात से राहत मिली है कि जान-माल की कोई हानि नहीं हुई और यात्रियों को मामूली चोटें आईं।’’ शुरुआत में घायलों की संख्या 17 बताई गई थी लेकिन स्वास्थ सेवा से जुड़े सूत्रों ने घायलों की संख्या 19 बताई है। घटनास्थल से प्राप्त वीडियो में मित्सुबिशी ‘सीआरजे-900एलआर’ बर्फीले ट्रैक पर पलटा हुआ दिखाई दे रहा है।

‘ऑर्न्ज एयर एम्बुलेंस’ ने कहा कि एक घायल बच्चे को टोरंटो के सिककिड्स अस्पताल तथा दो घायल वयस्कों को शहर के अन्य अस्पतालों में ले जाया जा रहा है। हवाई अड्डे ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आपात टीम राहत अभियान में जुटी हैं।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button