Afganistan कार बम विस्फोट में 18 लोगों की मौत

खोस्त। पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त शहर में एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में आज 18 लोगों की मौत हो गई जो रमजान के पवित्र महीने की शुरूआत में पहला बड़ा आतंकवादी हमला है। प्रांतीय अधिकारियों ने बताया कि किसी भी संगठन ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अधिकारियों ने कहा कि खोस्त प्रांत में अमेरिकी सेना के साथ मिलकर काम कर रहे अफगान सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर यह हमला किया गया है। वसंत रितु में तालिबान के हमले बढ़ने से पश्चिम समर्थित सेनाओं पर हमले की श्रृंखला में यह ताजा मामला है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने कहा, ‘‘खोस्त प्रांत में एक आत्मघाती बम विस्फोट में 18 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विस्फोट में एक बस स्टेशन को निशाना बनाया गया। पीड़ित आम लोग थे और इस स्थिति में उनकी पहचान की पुष्टि करना मुश्किल है।

बहरहाल, प्रांतीय पुलिस प्रमुख फैजुल्लाह घैरात ने कहा कि पीड़ित आम लोग तथा खोस्त प्रोविंशियल फोर्स (केपीएफ) के सदस्य थे, जो अमेरिकी सेना के साथ मिल काम कर रहे थे।’’ घैरात ने कहा, ‘‘बम विस्फोट आज सुबह हुआ जब केपीएफ के सदस्य अपने काम पर जा रहे थे।

कंधार में अफगान सेना के अड्डे पर तालिबान आतंकवादियों के हमले के सिर्फ एक दिन बाद यह नृशंस हमला किया गया। कंधार हमले में कम से कम 15 अफगान सैनिक मारे गए। दक्षिणी प्रांत में सेना पर इस सप्ताह यह तीसरा बड़ा आतंकवादी हमला है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777