
अधिवक्ता अमिताभ कुमार और राजीव लोचन बने इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिवक्ता अमिताभ कुमार राय और राजीव लोचन शुक्ला को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार को एक अधिसूचना जारी कर उनकी नियुक्ति से संबंधित यह घोषणा की।
उधर, केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल कर एक पोस्ट कर के सर्वश्री राय और शुक्ला को न्यायाधीश बनाने से संबंधित जानकारी साझा की।