उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

बलरामपुर अस्पताल की OPD में लग रही कतारें..वायरल संक्रमण से बढ़े मरीज, नजरअंदाज न करें लक्षण, बचाव के लिए ये उपाय

 मौसम में बदलाव से वायरल संक्रमण के मरीज बढ़ रहे हैं। संक्रमण पहले गले को जकड़ रहा है, फिर लोग खांसी जुकाम और वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं। राजधानी के अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ी है। सिविल, लोकबंधु और बलरामपुर अस्पताल सहित संयुक्त चिकित्सालयों की ओपीडी व इमरजेंसी में लगभग एक हजार मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 100 से अधिक मरीज भर्ती करना पड़ रहा है। चिकित्सक इलाज करने के साथ सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।

हजरतगंज स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल के सीएमएस डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बुखार और गले में इंफेक्शन वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना करीब 15-20 मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है। इनमें टायफाइड (मियादी बुखार) और मलेरिया के मरीज अधिक हैं। इसके अलावा उल्टी-दस्त के भी मरीज आ रहे हैं। डॉ. राजेश के मुताबिक इस मौसम में हानिकारक बैक्टीरिया वायरस व रसायन पेट की समस्याएं जैसे दस्त, टायफाइड जैसी बीमारियां फैलाते हैं। बच्चों व बुजुर्गों को सबसे ज्यादा खतरा रहता है। वायरल बुखार या किसी भी बीमारी के लक्षण होने पर चिकित्सक से संपर्क करें। समय पर इलाज मिलने से जटिलताओं से बचा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777