उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने राजभवन में आयोजित एक ‘इन हाउस’ कार्यक्रम में परिसहाय (ADC) के कर्तव्यों एवं दायित्वों पर आधारित मैनुअल ‘कंपेडियम आॅफ इंस्ट्रक्शन फाॅर ADC टू गवर्नर, उत्तर प्रदेश’ का विमोचन किया।
Photographs of Aides-De-Camp’s Manual inaugural function.
यह मैनुअल पूर्व ADC,गौरव सिंह एवं मेजर शरत नाबिंयार द्वारा संकलित किया गया है, जिसमें वर्तमान ADC, स्क्वाड्रन लीडर प्रवीण भौरिया एवं डाॅ0 अभिषेक महाजन ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
राजभवन उत्तर प्रदेश में ‘कंपेडियम आॅफ इंस्ट्रक्शन फाॅर ADC टू गवर्नर, उत्तर प्रदेश’ के प्रकाशन से पूर्व ADC के कर्तव्य एवं दायित्व से संबंधित कोई सुव्यवस्थित संकलन लिखित रूप में उपलब्ध नहीं था। मैनुअल का प्राक्कथन राज्यपाल द्वारा लिखा गया है।