कारोबार

आईटी सेक्टर में महाक्रैश! एक्सेंचर के झटके से Infosys 8% टूटा, TCS और विप्रो समेत पूरे IT इंडेक्स में हाहाकार

भारतीय शेयर बाजार के लिए शुक्रवार का दिन (19 जून 2026) आईटी सेक्टर के लिहाज से ‘ब्लैक फ्राइडे’ साबित हुआ। दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान 8% से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी टेक बाजारों में आईटी जायंट ‘एक्सेंचर’ (Accenture) में रातों-रात हुई भारी बिकवाली के चलते घरेलू बाजार के आईटी शेयरों पर चौतरफा बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। इस गिरावट के कारण इंफोसिस का शेयर न सिर्फ बुरी तरह टूटा, बल्कि इसने अपने 52 हफ्ते का नया निचला स्तर (52-Week Low) भी छू लिया।

गिरावट की वजह क्या है?

Accenture की ओर से कमज़ोर अर्निंग्स आउटलुक (कमाई का अनुमान) के बाद Infosys ADR में 9.7% और Wipro ADR में 3.6% की गिरावट के कारण Nifty IT इंडेक्स 6% से ज़्यादा गिर गया। इसके बाद, Accenture के शेयरों में रातों-रात लगभग 18% की गिरावट आई।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777