कारोबार

होर्मुज तनाव के चलते घरेलू शेयर बाजारों में में गिरावट, लाल निशान में आये सेंसेक्स और निफ्टी

मुंबई। होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में नए सिरे से तनाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। रुपया भी शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अब तक के सबसे निचले स्तर 95.40 पर पहुंच गया जिससे भी निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 361.62 अंक टूटकर 76,907.78 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 134.90 अंक फिसलकर 23,980.60 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा और मारुति के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। दूसरी ओर, भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में तेजी दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहा।

वहीं अमेरिकी बाजार भी सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.07 प्रतिशत गिरावट के साथ 113.22 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने 2,835.62 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777