फ्लैश न्यूज

स्विगी, जोमैटो, ब्लिंकिट-जेप्टो डिलीवरी बॉय हड़ताल पर, डिलीवर नहीं होंगे ऑनलाइन ऑर्डर

नए साल की पूर्व संध्या यानी 31 दिसंबर को देशभर के गिग वर्कर्स बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारी में हैं। स्विगी, जोमैटो, जेप्टो, ब्लिंकिट, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स से जुड़े डिलीवरी पार्टनर्स, कैब ड्राइवर्स और होम सर्विस कर्मी हड़ताल पर जाएंगे, जिससे फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो सकती हैं। यह हड़ताल इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स (IFAT) और तेलंगाना गिग एंड प्लेटफॉर्म वर्कर्स यूनियन की अगुवाई में हो रही है।

क्रिसमस पर हुई हड़ताल के बाद अब यह दूसरा बड़ा कदम है, जो साल के सबसे व्यस्त दिनों में से एक पर असर डालेगा। 25 दिसंबर को हुई हड़ताल का सबसे ज्यादा प्रभाव गुरुग्राम में दिखा, जहां कई क्षेत्रों जैसे सेक्टर 66, सोहना रोड, सेक्टर 31 और 47 में ऑर्डर डिलीवरी में घंटों की देरी हुई। दिल्ली-नोएडा में असर कम रहा, लेकिन कई जगहों पर डिलीवरी कर्मी सड़कों पर इकट्ठा होकर प्रदर्शन करते नजर आए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777