उत्तर प्रदेशखेल-खिलाड़ीफ्लैश न्यूज

भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच को लेकर DM के निर्देश: इकाना का होगा स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट, बनेगा कंट्रोल रूम

अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 17 दिसम्बर को भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मैच के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी विशाख जी एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) बब्लू कुमार ने गुरुवार को इकाना स्टेडियम के पदाधिकारियों, ऑर्गनाइजर, बीसीसीआई अधिकारियों व यूपीसीए के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को स्टेडियम व आस-पास के क्षेत्र का स्ट्रक्चरल सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम और इकाना स्टेडियम की टीमें संयुक्त रूप से स्टेडियम के बाहरी हिस्से में साफ-सफाई एवं पार्किंग में पेयजल की व्यवस्था कराएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि परिसर में विभागों के बीच समन्वय के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शहीद पथ के सभी एंट्री और एग्जिट रैंप की मरम्मत कराने और नगर निगम को मार्ग प्रकाश की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर पूर्वी महेंद्रपाल सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह, अपर जिलाधिकारी ट्रांस गोमती, अपर नगर आयुक्त, डीसीपी साउथ, सीएफओ, डीसीपी ट्रैफिक व अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777