फ्लैश न्यूजभारत

मुंबई का धमाकेदार प्रदर्शन: आधे घंटे में खेल खत्म! पुडुचेरी को 222 रन से रौंदा, ग्रुप डी में टॉप पर कब्जा

मुंबई। मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के मैच के अंतिम दिन बुधवार को यहां सिर्फ आधे घंटे में जीत की औपचारिकता पूरी की तथा पुडुचेरी को पारी और 222 रन से हराकर ग्रुप डी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

पहली पारी में 498 रन के विशाल अंतर से पीछे रहने वाले पुडुचेरी ने चौथे दिन सुबह 8.3 ओवर में अपने बाकी बचे चार विकेट खोकर केवल 45 रन जोड़े और इस तरह से उसकी पूरी टीम दूसरी पारी में 276 रन पर आउट हो गई। पुडुचेरी की टीम ने दिन की शुरुआत छह विकेट पर 231 रन से की और उसकी हार तय लग रही थी। मुंबई की तरफ से चौथे दिन तुषार देशपांडे ने दो विकेट लिए, जबकि कप्तान शार्दुल ठाकुर और आयुष म्हात्रे को एक-एक विकेट मिला, जिससे मुंबई ने जल्दी ही जीत की औपचारिकता पूरी कर ली।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777