ऑटो

फॉक्सवैगन इंडिया ने की कीमतों में 3.27 लाख रुपए तक की कटौती की घोषणा, देखें क्या है नए दाम

प्रमुख कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन इंडिया ने बुधवार को घोषणा की कि वह अपने सभी मॉडलों की कीमतों में जीएसटी दरों में कमी का पूरा लाभ ग्राहकों को देने के लिए 3.27 लाख रुपये तक की कटौती करेगी।

कंपनी ने अपने बयान में बताया कि यह नई कीमतें 22 सितंबर, 2025 से लागू होंगी। नए मूल्य निर्धारण के अनुसार, टिगुआन आर-लाइन एसयूवी की कीमत में 3,26,900 रुपये तक की कमी आएगी। इसके अलावा, टाइगुन कॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमतों में 68,400 रुपये तक और वर्टस सेडान की कीमतों में 66,900 रुपये तक की कटौती होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777