सनातन

श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, ओडिशा की भाजपा की नई सरकार ने खोले जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और उनकी मंत्रिपरिषद के सदस्यों की मौजूदगी में बृहस्पतिवार की सुबह पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के सभी चार द्वार श्रद्धालुओं के लिए फिर से खोल दिए गए।

कोविड-19 महामारी के बाद से बंद किए गए 12वीं सदी के मंदिर के तीन द्वार भगवान जगन्नाथ की ‘मंगल आलती’ अनुष्ठान के बाद फिर से खोल दिए गए हैं। मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्री, मंत्री, कई भाजपा सांसद और पार्टी नेता मंदिर पहुंचे और भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की। उन्होंने मंदिर परिसर की परिक्रमा भी की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777