भारत

हास्य कलाकर अन्नू अवस्थी की भाभी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या.

काकादेव थानाक्षेत्र में कॉमेडियन हास्य कलाकर अन्नू अवस्थी की भाभी ने बुधवार को फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की बहू जब कमरे में गई तो काफी आवाज दी। कोई प्रतिकिया नहीं मिलने पर उन्होंने परिवार के लोगाें को बुलाया।

दरवाजा तोड़ने पर शव लटका देख परिजनों को होश उड़ गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बीमारी से ऊबकर फांसी लगाने की बात कहीं है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

काकादेव के रानीगंज निवासी अन्नू अवस्थी के बड़े भाई अरुण अवस्थी हॉस्टल संचालक है। वह घर की पहली मंजिल में रहते है। परिवार में पत्नी रीता अवस्थी (60), बड़ा बेटा मानस, छोटा बेटा जीतू शशांक अवस्थी, बहू श्वेता और डेढ़ साल की नातिन है। मानस कनाडा में जॉब करता है। वर्तमान में वह कानपुर में ही है।

छोटा बेटा जीतू शशांक कोऑपरेटिव बैंक में क्लर्क के पद पर है। शशांक की पत्नी श्वेता घर पर ही रहती है। अन्नू अवस्थी ने बताया कि गुरुवार को भाभी रीता भाई अरुण अवस्थी को नाश्ता देने के बाद कमरे में चली गई थी। इसी दौरान भाई अपने काम से बाहर चले गए। इसी बीच रीता ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आनन-फानन में परिजन गेट तोड़कर शव निकाले और अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने रीता को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि बीते साल से वह बीमारी को लेकर डिप्रेशन में चल रही है। उनका इलाज भी चल रहा था। परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने लिखित में लेकर शव परिवार के लोगों को सौंप दिया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777