उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

इसलिए वे अमेठी छोड़कर भाग आए हैं.., दिनेश सिंह ने बताई राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की वजह

उत्तर प्रदेश के रायबरेली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगता कि वे (राहुल गांधी) अमेठी जीतना चाहते हैं। वे अमेठी छोड़कर भाग आए हैं।

भाजपा उम्मीदवार दिनेश सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “क्या सही में राहुल गांधी अमेठी और रायबरेली जीतना चाहते हैं? मुझे नहीं लगता कि राहुल गांधी अमेठी जीतना चाहते हैं। इसलिए वे अमेठी छोड़कर भाग आए हैं। वहां पर भाजपा नेता स्मृति ईरानी हैं जिन्होंने परिवार की तरह अमेठी को सजाया है, संवारा है, इज्जत दी है, प्यार दिया है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली में जनता के बीच एक रस्सा होता था। जब ये लोग (गांधी परिवार) आते थे तो ये रस्सा बांध दिया जाता था। इस तरफ जनता होती थी और बीच में हाथ हिलाते हुए गांधी परिवार के लोग होते थे। आज अमेठी-रायबरेली में प्यार मिल रहा है। लोग इस प्यार का सदियों से इंतजार कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777