उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज
मां सोनिया गांधी के साथ अमेठी पहुंचे राहुल गांधी, आज 12 बजे रायबरेली में करेंगे नामांकन
लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी को कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी से सोनिया गांधी के करीबी किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है। आज कांग्रेस के दोनों उम्माीदवार करीब 12 बजे अपना नामांकन करेंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, कांग्रेस सासंद राहुल गांधी, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता केसी
वेणुगोपाल, राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अमेठी के फुरसतगंज हवाईअड्डे पर पहुंचे। रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और अमेठी से पार्टी नेता केएल शर्मा के नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं अमेठी से उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा पहले से वहां मौजूद है। आज वो प्रियंका गांधी की मौजूदगी में अपना नामांकन करेंगे।



