कारोबार

Indigo ने IGI Airport से यात्रियों के लिए शुरू की खास पहल, अब मिलेगी स्पेशल मदद, देखें डिटेल्स

इंडिगो एयरलाइन दिव्यांग मुसाफिरों के लिए खास पहल शुरू करने जा रहे हैं। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर खासतौर से नया चेकिंग काउंटर शुरू किया गया है जो दिव्यांग यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल 1 पर इंडिगो ने स्पेशली एबल्ड एयरलाइन स्टाफ को भी तैनात किया है। ये स्टाफ भी स्पेशली एबल्ड है, ताकि दिव्यांग यात्री सहज महसूस कर सकें।

वहीं किसी तरह की परेशानी होने पर उनकी मदद की जा सके। इंडिगो में स्पेशली एबल्ड एयरलाइन स्टाफ वर्तमान में 20 है, जिसे आने वाले समय में आवश्यकता के आधार पर बढ़ाया जा सकता है।

गौरतलब है कि सभी यात्रियों को किफायती, समय पर, परेशानी रहित यात्रा अनुभव देने के लिए ये शुरुआत की गई है। एयरलाइन ने दिव्यांगों की सहूलियत को ध्यान में रखकर इसकी शुरुआत की है।

वहीं बा दें कि इंडिगो ऐसी एयरलाइन है जहां सुविधाएं, प्रौद्योगिकी, जानकारी, विशेषाधिकार विकलांग व्यक्ति के लिए सुलभ बनाए गए है। बता दे की इंडिगो की कोशिश है कि इंडिगो एयरलाइंस यात्रा करने के दौरान यात्रियों को किफायती, परेशानी मुक्त सफर समय पर मिल सके।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777