कारोबार

April GST Collection डाटा आने के बाद दिखी शेयर बाजार में तेजी

मुंबई – अप्रैल में जीएसटी संग्रह के रिकॉर्ड दो लाख करोड़ के पार रहने और विदेशी पूंजी के प्रवाह से निवेशकों की आशावादी धारणा के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में उछाल आया।

बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 204.88 अंक चढ़कर 74,687.66 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 57.35 अंक की बढ़त के साथ 22,662.20 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में पावर ग्रिड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक फायदे में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक, मारुति, विप्रो और टाइटन के शेयरों को नुकसान हुआ।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,071.93 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777