उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने किया नामांकन, कहा- भाजपा के समर्थन में है देश की जनता

केंद्रीय राज्य मंत्री व भाजपा उम्मीदवार कौशल किशोर ने सोमवार को मोहनलालगंज लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पहले देश के रक्षामंत्री और लखनऊ सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया था। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नामांकन से पहले रोड शो में शामिल हुये।

यह रोड शो भाजपा मुख्यालय से निकाला गया था। जिसमें उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह,  केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, कौशल किशोर, उप्र के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक के साथ केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर भी शामिल रहे। राजनाथ सिंह के नामांकन करने के बाद कौशल किशोर ने नामांकन किया है।

इस दौरान कौशल किशोर ने कहा कि बीजेपी के समर्थन में देश की जनता उमड़ पड़ी है। इतना ही नहीं अपना दल, राष्ट्रीय लोक दल, सुभासपा पार्टी के लोग भी भाजपा को जीत दिलाने का काम करेंगे। आपकों बता दें कि सोमवार को राजधानी लखनऊ की सड़कों पर भारी जन सैलाव उमड़ा।

इसके पीछे की वजह भारतीय जनता पार्टी का विकास रथ’ रहा। जिस पर सवार होकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हाथ जोड़ आमजन का अभिवादन करते रहे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाथ में ‘कमल का फूल’ और चेहरे पर मुस्कान लिए आमजन से जुड़े रहे। इसी विकास रथ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर भी सवार रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777