विविध

राज्यपाल ने डॉ0 अनिता भटनागर जैन द्वारा दृष्टिबाधित बच्चों के लिए लिखी ब्रेल पुस्तकों का विमोचन किया

प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज यहाँ राजभवन में पूर्व आई.ए.एस. अधिकारी और वर्तमान में करिकुलम एरिया ग्रुप, टीडब्लूएयू, एनसीईआरटी की सदस्या, डॉ अनिता भटनागर जैन द्वारा रचित बच्चों की पुस्तकें ‘मिस सेहत‘ के हिंदी ब्रेल संस्करण और ‘आवर अर्थ आवर होम‘ के अंग्रेजी ब्रेल संस्करण का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल जी ने आई.ए.एस. डॉ0 जैन से ब्रेल में प्रकाशित इन पुस्तकों को दृष्टिबाधित बच्चों तक पढ़ने हेतु उपलब्धता के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि दृष्टिबाधित बच्चों तक ब्रेल में कहानी के रूप में आवश्यक और उपयोगी जानकारियाँ उपलब्ध कराना एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने अपेक्षा की कि इन पुस्तकों के वृहद उपयोग के लिए इन्हें दिव्यांग बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल कराया जाए।

उल्लेखनीय है कि डॉ0 अनिता भटनागर जैन की अब तक 17 भाषाओं में बच्चों के लिए पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, अब बच्चों के लिए उपयोगी जानकारियों वाली 5 कहानी की किताबें ब्रेल लिपि में आ गई हैं। राज्यपाल जी द्वारा आज विमोचित पुस्तक ‘मिस सेहत‘ ईट राइट अभियान पर सचित्र कहानियों की पुस्तक है, जो पांच राज्यों की पृष्ठभूमि में है

और कम नमक/चीनी, व्यायाम और स्वस्थ जीवन शैली, घर पर भोजन में मिलावट के सामान्य टेस्ट और रीयूज्ड कुकिंग ऑयल, आदि विषयों पर आधारित हैं। ‘आवर अर्थ आवर होम‘ पुस्तक में पर्यावरण और नैतिकता पर केंद्रित कहानियां हैं, जिनमें व्यक्तिगत जीवन शैली परिवर्तन पर बल दिया गया है।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ0 सुधीर महादेव बोबडे, विशेष कार्याधिकारी श्री राज्यपाल, पूर्व प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स श्री आशू जैन, सीनियर ब्रांच मैनेजर केनरा बैंक श्री प्रफुल्ल तथा अनुश्री सहित राजभवन के अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777