उत्तर प्रदेश

अमेठी की जनता को सीएम योगी ने दिया बड़ा तोहफा, जल्द बनेगा औद्योगिक गलियारा, स्मृति ईरानी ने की थी मांग

अमेठी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी की मांग पर मुख्यमंत्री   योगी आदित्यनाथ ने औद्योगिक गलियारे के रूप में संसदीय क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के करीब किसानों से औद्योगिक गलियारे के लिए भूमि क्रय करने की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए शासन की ओर से एक अरब 56 करोड़ से अधिक धनराशि जारी की गई है।

केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि स्मृति की मांग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संसदीय क्षेत्र के विकास को और गति देने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के करीब औद्योगिक गलियारे के विकास को मंजूरी दी है। औद्योगिक गलियारे के विकास के लिए पहले चरण में किसानों से भूमि क्रय के लिए एक अरब 56 करोड़ से अधिक की धनराशि शासन की ओर से मंजूर हुई है। स्मृति की इच्छा अपने संसदीय क्षेत्र को हर क्षेत्र में विकसित बनाने की है। इसके लिए हर स्तर पर उनके द्वारा प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777