उत्तर प्रदेश

डीजी हेल्थ ने हेपेटाइटिस नियंत्रण केन्द्र का किया शुभारंभ

लखनऊ। पीजीआई में हेपेटाइटिस बी और सी से पीड़ित मरीजों के लिए नि:शुल्क परीक्षण केन्द्र खुल गया है। मंगलवार को संस्थान के हेपेटोलॉजी विभाग के तत्वावधान में राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम के तहत उपचार केंद्र का उद्घाटन डीजी हेल्थ डॉ.बृजेश राठौर द्वारा किया गया। जिसमें हेपेटाइटिस बी के लिए मुफ्त डीएनए परीक्षण और हेपेटाइटिस सी के लिए आरएनए परीक्षण किया जाएगा।

बता दें कि हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी के मरीजों को मुफ्त परामर्श और दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जिसे विभाग ने हेपेटाइटिस के समूल खात्मे का लक्ष्य 2030 तक देश भर में हेपेटाइटिस सी का उन्मूलन करने का निर्धारित किया है। मरीजों इसका इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए सोमवार और शुक्रवार को हेपेटोलॉजी ओपीडी में अपना पंजीकरण कराना होगा।

वहीं संस्थान में उद्घाटन के दौरान डॉ.बृजेश राठौर यूपी-डीजीएमएच, डीन प्रो. शालीन कुमार, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. वीके पालीवाल, सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के विभागाध्यक्ष प्रो. राजन सक्सेना, नोडल अधिकारी, यूपी-एनवीएचसीपी डॉ. विकासेंदु अग्रवाल, हेपेटोलॉजी के विभागाध्यक्ष  प्रो. अमित गोयल व  सहायक प्रो. हेपेटोलॉजी डॉ. सुरेंद्र सिंह और डॉ. अजय मिश्रा उपस्थित थे। वहीं संस्थान निदेशक प्रो. आरके धीमन ने विभाग द्वारा की गई इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस केन्द्र से हेपेटाइटिस बी और सी से पीड़ित मरीजों को मुफ्त जांच उपचार सुविधाओं से लाभांवित होंगे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777