भारत

मुख्य सचिव ने गुवाहाटी से नई दिल्ली तक यात्रा करने वाली एनसीसी बालिका कैडेटों को लखनऊ पहुंचने पर संबोधित किया और उनका उत्साहवर्धन किया

लखनऊ। मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने ला मार्टिनियर कॉलेज मैदान में गुवाहाटी से नई दिल्ली तक यात्रा करने वाली एनसीसी बालिका कैडेटों को लखनऊ पहुंचने पर संबोधित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन व एकता की भावना देता है। यह हमें आने वाले समय के लिये तैयार करता है। एनसीसी में मेरा खुद का अनुभव सात साल का है। आज यहां उपस्थिति सभी छात्राओं में पूर्णतः आत्मविश्वास है और सभी का भविष्य उज्जवल होगा।

उन्होंने कहा कि आज का दौर महिला सशक्तिकरण का है। मा0 प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आर्म फोर्सेज, पुलिस फोर्सेज, वैज्ञानिकी अन्य क्षेत्रों में महिलाओं ने अपना महत्वपूर्ण स्थान बनाया है।

माo मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में महिलाओं, बहनों व बेटियों को सुरक्षित, स्वावलम्बी व सशक्त बनाने व उनके उत्थान हेतु मिशन शक्ति के अंतर्गत बहुतेरी कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम प्रदेश में चलाए जा रहे हैं। इनके चलते हमारे प्रदेश की बहनें खुद आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनकर राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका निभा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि एनसीसी बालिका कैडेटों द्वारा गुवाहाटी से नई दिल्ली तक 2107 किलोमीटर की प्रभावशाली दूरी तय की जा रही है। एनसीसी कैडेटों ने भारत की विविधता में एकता, प्रकृति संरक्षण के महत्व और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया।

टीम का मिशन महिला सशक्तीकरण के संदेश का प्रचार करना है। मिशन का आदर्श वाक्य ’’हम किसी से कम नहीं’’में समाहित है। इस अभियान को 24 दिसंबर 2023 को असम के माननीय राज्यपाल द्वारा गुवाहाटी से हरी झंडी दिखाई गई थी और इसका समापन 28 जनवरी 2024 को नई दिल्ली में होगा।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot

https://realpolitics.gr/