विविध

भाजपा के निशाने पर पहले वोटर, जोड़ने के लिए पार्टी चलाएगी अभियान

यूपी में हो रहे युवा भारतीय जनता पार्टी की पहली प्राथमिकता हैं। पहली बार वोटर बन रहे युवाओं को जोड़ने के लिए भाजपा विधानसभावार नव मतदाता सम्मेलन करने जा रही है।

24 जनवरी को होने वाले इस सम्मेलन की जिम्मेदारी बीजेपी के युवा मोर्चा को सौंपी गई है।

फरवरी में बीजेपी के सभी मोर्चों का राष्ट्रीय सम्मेलन भी होगा। दोनों सम्मेलनों की मेजबानी यूपी बीजेपी ही करेगी। यही नहीं भाजपा राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद इसे भी भुनाने की योजना बना चुकी है।

हर दिन 50 हजार लोगों को राममंदिर दर्शन करवाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए पार्टी पूरे देश के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप रही है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जोर शोर से जुटी भाजपा ने वोटरों के बीच मजबूत पकड़ बनाने की रणनीति तैयार कर ली है। इसके लिए पार्टी क्लस्टर तैयार कर रही है।

80 लोकसभा सीटों के लिए 20 क्लस्टर बनाए जा रहे है। हर क्लस्टर में 3 से 4 लोकसभा शामिल होगी जिसकी जिम्मेदारी मंत्री, सांसद, विधायक और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दी जाएगी।

क्ल्स्टर प्रभारियों को बूथ स्तर तक वोटरों के बीच मजबूत पकड़ बनानी होगी। चुनाव परिणाम को लेकर यही प्रभारी जवाबदेह होंगे।

इन सीटों पर वोटरों की जिम्मेदारी तय
पार्टी की तरफ से मंत्री अनिल राजभर को बस्ती और संतकबीरनगर लोकसभा सीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्री सूर्य प्रताप शाही आजमगढ़, मऊ और बलिया सीट के प्रभारी होंगे।
मंत्री दयाशंकर सिंह को अयोध्या, गोंडा और बलरामपुर लोकसभा का कार्यभार सौंप गया है। मंत्री असीम अरुण को हाथरस, मथुरा और अलीगढ़ सीट की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा मंत्री गिरीश यादव वाराणसी, गाज़ीपुर और चंदौली क्लस्टर के प्रभारी बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777