पंजाब

छोटे साहिबज़ादों की शहीदी सभा के दौरान बजेंगे शोक बिगुल

साहिबज़ादा जोरावर सिंह और साहिबज़ादा फतेह सिंह और माता गुजरी जी को पंजाब सरकार की द्वारा श्रद्धांजलि भेंट करने के विनम्र

जैसे प्रयास के तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज कहा कि शहीदी सभा के दौरान 27 दिसंबर को शोक बिगुल बजाया जायेगा जिस दौरान लोग साहिबज़ादों की महान शहादत को नमन करेगे।

आज यहाँ शहीदी सभा के प्रबंधों का जायज़ा लेने के लिए फतेहगढ़ साहिब ज़िले के प्रशासन के साथ मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटे साहिबज़ादों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करते हुये शहीदी सभा के दौरान 27 दिसंबर को सुबह 10 बजे से 10ः10 बजे तक शोक बिगुल बजाया जायेगा।

भगवंत सिंह मान ने कहा, मैं लोगों से अपील करता हूं कि यह पहली बार होगा कि छोटे साहिबज़ादों की शहादत समय के दौरान 10 मिनट के लिए शोक बिगुल बजाया जायेगा और उस समय पर आप जहाँ भी होंगे, खड़े होकर अद्वितीय शहीदी को नमन किया जाये।“

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रयास छोटे साहिबज़ादों की महान विरासत संबंधी अवगत करवाने में सहायक साबित होगा। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबज़ादों के महान बलिदान को याद करना समय की ज़रूरत है जिससे मानवीय अधिकारों के मूल्यों को और मज़बूत किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर का महीना, जिस दौरान दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के समूचे परिवार को शहीद किया गया था, समूची मानवता के लिए शोक का महीना है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 20 से 30 दिसंबर तक कोई भी ख़ुशी का समागम न करवाने का ऐलान पहले ही किया हुआ है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास राज्य सरकार द्वारा दशम पिता के परिवार के महान बलिदान को विनम्र सी श्रद्धांजलि होगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777