उत्तर प्रदेश

लखनऊ में बड़ा बवाल, अकबर नगर में ध्वस्तीकरण के विरोध में प्रशासन से भिड़े लोग

राजधानी के अकबर नगर में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने पहुंचे प्रशासनिक अमले को भरी विरोध का सामना करना पड़ रहा है।

यहाँ स्थानीय लोग उनके मकानों और दुकानों को गिराने पहुँची जेसीबी के आगे खड़े हो गए हैं। पुलिस और स्थानीय लोगों में झड़प का दौर जारी है। यहाँ भाजपा के नगर महामंत्री मंगल झा खुद लोगों के साथ आकर इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं।

वहीँ इस कार्रवाई से भीषण जाम भी लग गया है। कार्रवाई के चलते रूट डायवर्ट करने को लेकर भीषण जाम लगा है। यहाँ बंधा रोड, फैजाबाद रोड, महानगर रोड पर सैकड़ों गाड़ियां जाम में फांसी हैं।

स्थानीय लोगों के विरोध को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जबकि मौके पर एलडीए वीसी इंद्रमणि त्रिपाठी और डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक भी पहुँच गई हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777