उत्तर प्रदेश

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने रचा इतिहास, पदक विजेताओं ने देश का नाम रोशन करने का लिया संकल्प

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से अंडर-14 आयु वर्ग के बालक बालिकाओं की 67वीं राष्ट्रीय स्कूली एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023-24 का समापन बुधवार को हो गया।

अन्तिम दिवस के समापन पर पदक तालिका में 4 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ दिल्ली शीर्ष पर रहा एवं हरियाणा  4 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य के साथ द्वितीय स्थान पर रहा साथ ही पदक तालिका में उत्तर प्रदेश पांचवे स्थान पर रहा।

बालक वर्ग में 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद एवं 4×100 मीटर रिले दौड़ के फाइनल सम्पन्न हुए एवं बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़, शॉटपुट थ्रो एवं 4×100 मीटर रिले दौड़ के फाइनल सम्पन्न हुए।

अन्तिम दिवस के समापन पर परिणाम जारी किया गया। समापन समारोह का कार्यक्रम मुख्य अतिथि  दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव, वित्त एवं माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन एवं अध्यक्ष, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, विशिष्ट अतिथि  कंचन वर्मा,

आईएएस महानिदेशक स्कूल शिक्षा उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि केके गुप्ता, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन के करकमलों द्वारा सभी विजेताओं को ट्रॉफी एवं मेडल वितरण के साथ सम्पन्न हुआ।

ओवर आल परिणाम की ये रही स्थिति
  • व्यक्तिगत चैम्पियनशिप (बालक वर्ग)-   अभि सिरोही, दिल्ली
  • व्यक्तिगत चैम्पियनशिप (बालिका वर्ग)- कृषा मुकेश पटोले, कॉउसिल फॉर द इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन
  • टीम चैम्पियनशिप (बालक वर्ग)-  दिल्ली
  • टीम चैम्पियनशिप (बालिका वर्ग)- कॉउसिल फॉर द इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन
  • ओवरऑल चैम्पियनशिप–  कॉउसिल फॉर द इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन
बालक वर्ग में इनका हुआ चयन 
  • प्रतियोगिता का नाम: 200 मीटर दौड़
  • प्रथम –     अभि सिरोही, दिल्ली            22.84 सेकण्ड
  • द्वितीय – अर्जुन सनमन देशपाण्डे, कॉउसिल फॉर द इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन 23.62 सेकण्ड
  • तृतीय – सेरम उत्तम मनगंग, मणिपुर    23.83 सेकण्ड
प्रतियोगिता का नाम: 4×100  मीटर रिले दौड़
  • प्रथम –      दिल्ली                    45.44 सेकेण्ड
  • द्वितीय –  कॉउसिल फॉर द इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन   46.46 सेकेण्ड
  • तृतीय –  तेलंगाना                    46.80 सेकेण्ड
प्रतियोगिता का नाम: ऊंची कूद
  • प्रथम –   जसकरनजोत सिंह, पंजाब        1.75 मीटर
  • द्वितीय – रोहित राज, बिहार            1.73 मीटर
  • तृतीय – आनन्द कुमार, बिहार                1.71 मीटर
    बालिका वर्ग में इनका हुआ चयन 
  • प्रतियोगिता का नाम: 200 मीटर दौड़
  • प्रथम –     कृषा मुकेश पटोले, कॉउसिल फॉर द इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन   26.03 सेकण्ड
  • द्वितीय – प्रतीक्षा जीवन मुग्दे, महाराष्ट्र     26.29 सेकण्ड
  • तृतीय – कोमू प्रणिता, तेलंगाना          26.67 सेकण्ड
प्रतियोगिता का नाम: 4×100  मीटर रिले दौड़
  • प्रथम –     महाराष्ट्र                    50.55 सेकेण्ड
  • द्वितीय – कॉउसिल फॉर द इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन    51.59 सेकेण्ड
  • तृतीय – केरल                            51.64 सेकेण्ड
प्रतियोगिता का नाम: शाटपुट थ्रो
  • प्रथम –   वैदेही सुधीर सुदरिक, महाराष्ट्र       11.49 मीटर
  • द्वितीय – उर्वशी यादव, दिल्ली                   11.28 मीटर
  • तृतीय – अभिनाया, केरल                   11.20 मीटर
अगले वर्ष फिर लखनऊ होगा राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को शुभकामना देते हुए कहा कि अपने परिश्रम का क्रम बनाये रखें और आने वाले समय में और बड़ी उपलब्धियों को हासिल कर अपने देश को गौरवान्वित करें। दीपक कुमार ने ये भी कहा कि अगले वर्ष 05 खेलों की राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में फिर किया जायेगा।

अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने कहा जो पदक नहीं जीत सके उन प्रतिभागियों का हौसला बनाये रखना होगा। उन्होंने कहा कि जीतना और हारना खेल का एक हिस्सा है, महत्वपूर्ण है आपका आत्मविश्वास और सामर्थ्य बना रहे। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में अन्य खेलों को आयोजित कराये जाने हेतु तैयार रहने के लिए कहा गया।

डॉ. महेन्द्र देव, शिक्षा निदेशक माध्यमिक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए देश के विभिन्न प्रदेशों से आये हुए खिलाड़ियों, उनके कोच और मैनेजर और अभिवावकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने लगातार पांच दिन तक अनुशासन एवं उत्साह के साथ खेल कार्यक्रमों को सम्पन्न कराया।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777