उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

दिवंगत जवान के परिजनों को 50 लाख रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद गाजीपुर निवासी बी0एस0एफ0 के जवान श्री अखिलेश कुमार राय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत जवान के परिजनों को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। उन्होंने श्री अखिलेश कुमार राय के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण दिवंगत जवान श्री अखिलेश कुमार राय के नाम पर करने की भी घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत जवान श्री अखिलेश कुमार राय के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ है। प्रदेश सरकार द्वारा दिवंगत जवान के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777