उत्तर प्रदेशफ्लैश न्यूज

मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में बाबू चतुर्भुज सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर के बांसगांव स्थित जवाहर लाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में महाविद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख बांसगांव बाबू चतुर्भुज सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया।

उन्होंने महाविद्यालय की पुस्तिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री जी ने महाविद्यालय की स्वर्ण पदक विजेता सुश्री एकता यादव व सुश्री शालिनी पाण्डेय को पुरस्कृत किया। उन्होंने बांसगांव स्थित दुर्गा मन्दिर मे पूजा-अर्चना की और पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बाबू चतुर्भुज सिंह गोरखपुर के प्रमुख समाजसेवी थे। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख के रूप में लम्बे समय तक इस विकासखण्ड में अपनी सेवाएं दीं। वह विपरीत परिस्थितियों में भी समाज सेवा में अटल रहे। बाबू चतुर्भुज सिंह की प्रतिमा की स्थापना का कार्यक्रम, उन्हीं के द्वारा स्थापित महाविद्यालय के प्रांगण में सम्पन्न हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबू चतुर्भुज सिंह हर व्यक्ति के सुख-दुख में साथ खड़े होते थे। उनके अन्दर विपरीत परिस्थितियों से जूझने की क्षमता थी। वे सम और विषम परिस्थितियों में कार्य करके, जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर मजबूती के साथ आगे बढ़ने के लिए तत्पर रहते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बांसगांव ऊर्जा से भरपूर क्षेत्र है। बांसगांव के युवाओं को उचित मार्गदर्शन मिला, तो उसने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में कोई कसर नही छोड़ी। बांसगांव की इस धरती से जो भी बाहर गया, यहां का प्रताप, ऊर्जा और परिश्रम सदैव उसके साथ बने रहे। इसी का परिणाम था कि वह जिस क्षेत्र में गया, उसने समाज के सामने कुछ मानक गढ़े।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777