राष्ट्रीय

तेलंगाना में भारतीय वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो पायलट की मौके पर ही मौत

तेलंगाना में पिलाटस ट्रेनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से वायुसेना के दो पायलटों की मौत हो गई है। भारतीय वायु सेना (IAF) के दो पायलटों की उस समय मौत हो गई जब उनका पिलाटस ट्रेनर विमान तेलंगाना के डंडीगल में वायु सेना अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना अधिकारियों ने बताया कि पायलटों में एक प्रशिक्षक और एक कैडेट शामिल है।

भारतीय वायु सेना के अधिकारी ने बताया एएफए, हैदराबाद से नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान आज सुबह एक पिलाटस पीसी 7 एमके II विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दोनों पायलटों को घातक चोटें आईं। किसी भी नागरिक जीवन या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

किसी नागरिक या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777