फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

आज शिक्षण से लेकर चंद्रयान की उड़ान तक के कार्यक्रमों से आधी आबादी जुड़ी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पहली बार स्वामित्व योजना के अंतर्गत जहां पर किसी गरीब का मकान या झोपड़ी है, उस जमीन का मालिकाना अधिकार उसे प्राप्त हो रहा है। प्रदेश में 75 लाख परिवारों को उनके घर के मालिकाना हक की सुविधा दी जा चुकी है।

राज्य सरकार ने तय किया है कि आगामी दिसम्बर तक प्रदेश के 01 करोड़ 25 लाख परिवारों को यह अधिकार हर हाल में उपलब्ध होना है। जबकि पहले गरीब गांव में जिस जमीन पर अपना मकान या अपनी झोपड़ी बनाकर रहता था, दबंग वहां से उसे हटा देते थे। किसी आपदा की चपेट में मकान आने पर दोबारा वह मकान बना पायेगा, इसका उसे कोई भरोसा नहीं था।

मुख्यमंत्री की आज जनपद हरदोई में 541 करोड़ रुपए लागत की 217 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने जनपद हरदोई के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण, हर घर नल से जुड़ी इन विकास परियोजनाओं को दीपावली पर्व और नारी शक्ति के वंदन का उपहार कहा और हरदोईवासियों को इन विभिन्न विकास परियोजनाओं की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधी आबादी को सम्मान दिए बिना व उनका सशक्तिकरण किए बिना कोई भी समाज और राष्ट्र समर्थ व सशक्त नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री जी इस बात को बहुत नजदीक से समझते हैं। आजादी के बाद वर्ष 2014 में पहली बार महिलाएं देश के राजनीतिक एजेंडे का हिस्सा बनी थीं।

देश की योजनाओं का आधार महिलाओं को केंद्र में रखकर बनाया गया। एक-एक योजना आधी आबादी को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। इन योजनाओं में बहन-बेटियों की सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान व स्वावलम्बन से जुड़ी अनेक योजनाएं हैं।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777