विविध

मुख्यमंत्री ने जनपद मीरजापुर में 202 करोड़ रु0 की 660 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद मीरजापुर में 202 करोड़ रुपए की 660 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 84.67 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 117.13 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास सम्मिलित है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की प्रतीकात्मक चाभी, महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को रिवॉल्विंग फण्ड, सामुदायिक निवेश फण्ड के डेमो चेक, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप तथा डेमो चेक व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को सिलाई मशीन व टूलकिट प्रदान किए। उन्होंने जनपद में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 महिलाओं को विन्ध्य शक्ति सम्मान से सम्मानित किया।

इसके पूर्व, मुख्यमंत्री ने माँ विन्ध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किये। उन्होंने निर्माणाधीन माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी को जिलाधिकारी मीरजापुर ने माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर का मॉडल दिखाकर प्रस्तावित कॉरिडोर व निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने लोकर्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि माँ विन्ध्यवासिनी धाम नारी शक्ति के सशक्तिकरण का एक अच्छा उदाहरण है। यहां पर तीनों देवियां माँ विन्ध्यवासिनी, माँ काली और माँ अष्टभुजा विराजमान हैं, जो महालक्ष्मी, महाकाली व महासरस्वती के त्रिकोण दर्शन से जीवन का समग्र दर्शन कराती हैं।

यह हम सबको एक नई प्रेरणा प्रदान करता है। नारी शक्ति के प्रति सम्मान सबके दिल में हमेशा बना रहे, उसी के लिये माँ विन्ध्यवासिनी धाम में भव्य विन्ध्य कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। कोई सोच भी नहीं सकता था कि माँ विन्ध्यवासिनी धाम में इतना अच्छा और भव्य कॉरिडोर बनेगा। यहां प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। आने वाले समय में श्रद्धालुआें की संख्या बढ़ने से यहां के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद मीरजापुर में माँ विन्ध्यवासिनी के नाम से भव्य विश्वविद्यालय का निर्माण कराया जायेगा। जमीन चिन्हित करने की समस्त कार्यवाहियां पूर्ण करते हुये तत्काल प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही इस विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के लिये भी हम सभी लोग आयेंगे। कोई सोचता भी नहीं था कि जनपद मीरजापुर में मेडिकल कॉलेज, विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर बनेगा। हर घर नल की योजना लागू होगी, हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोल, मुसहर, थारू सहित विभिन्न जनजातियां व अनुसूचित जाति के जिन लोगों को किन्हीं कारणों से प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास नहीं मिल सका है, ऐसे व्यक्तियों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। स्वच्छता एवं नारी गरिमा के लिये हर घर में शौचालय होना चाहिये।

हर घर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होनी चाहिए। हर परिवार को 05 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलना ही चाहिये। केन्द्र व राज्य सरकार ने इस दिशा में कार्य किया है। कोरोना काल खण्ड सरकार की परीक्षा की कसौटी थी। उस समय डबल इंजन की सरकार ने सभी के हितों का संवर्धन करते हुये निःशुल्क कोरोना टेस्ट, वैक्सीन व उपचार के साथ ही निःशुल्क राशन उपलब्ध कराया।

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाये गये कदम देश और दुनिया के लिये अनुकरणीय हैं। देश का नया ससंद भवन बनने के उपरान्त पहला सत्र औपचारिक न होकर देश की आधी आबादी की वर्षां से चली आ रही माँग को पूरा करने के संकल्प को आगे बढ़ाने वाला रहा है।

प्रधानमंत्री जी के संकल्प के परिणाम स्वरूप देश की संसद में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पारित किया गया। इसके लागू होने पर पंचायतों और स्थानीय निकायों की तर्ज पर लोकसभा व विधानसभाओं की एक तिहाई सीट पर सांसद व विधायक के रूप में महिलायें चुनी जाएंगी। उन्हांने इसके लिये प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अधिनियम महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने वाला है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिये ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना सहित अनेक योजनाएं चलायी गयी हैं। केन्द्र सरकार के निर्देशन में देश में ऐसी कई योजनाए संचालित हैं, जिनसे बेटियां को सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों को दी जाने वाली 15 हजार रुपये की धनराशि को आगामी वित्तीय वर्ष से बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का निर्णय लिया गया है।

इस योजना से अब तक 17 लाख से अधिक पात्र बालिकाएं आच्छादित हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह हेतु 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के माध्यम से अब तक 3.10 लाख कन्याओं का विवाह सम्पन्न कराया जा चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वर्तमान में मिशन शक्ति के चतुर्थ चरण के कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस में महिला कर्मियों की संख्या में निरन्तर बढ़ोत्तरी की जा रही है। वर्ष 2017 से पूर्व 10 हजार महिला पुलिसकर्मी पुलिस बल का हिस्सा थीं। वर्तमान में प्रदेश पुलिस बल में 40 हजार से अधिक महिला पुलिस कर्मी कार्य कर रही हैं। यह सभी महिला पुलिस कार्मिक प्रदेश की बेहतर कानून व्यवस्था के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना में अब तक 75 लाख परिवारों को घरौनी वितरण का कार्य किया जा चुका है। 55 लाख परिवारों को आवास उपलब्ध कराया गया है। निराश्रित महिला पेंशन की धनराशि को बढ़ाकर 1000 रुपये प्रति माह किया गया है। इससे लगभग 30 लाख निराश्रित महिलाओं को हर वर्ष 12,000 रुपये की पेंशन प्राप्त हो रही है। केन्द्र व प्रदेश सरकार मिलकर आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए पूरी ईमानदारी से कार्य कर रही हैं।

केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री श्रीमती अनुप्रिया सिंह पटेल ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद मीरजापुर के विकास के लिये अनेक योजनाएं संचालित की गयी हैं। जनपद में मेडिकल कॉलेज, माँ विन्ध्यवासिनी कॉरिडोर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना तथा रामपुर घाट पर गंगा जी पर पक्का पुल निर्माण की भी सौगात प्रदान कर जनपद के विकास की कड़ी को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है।

इस अवसर पर प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री आशीष पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

राज्‍यों से जुड़ी हर खबर और देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए नार्थ इंडिया स्टेट्समैन से जुड़े। साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप को डाउनलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Back to top button

sbobet

mahjong slot

Power of Ninja

slot garansi kekalahan 100

slot88

spaceman slot

https://www.saymynail.com/

slot starlight princess

https://moolchandkidneyhospital.com/

bonus new member

rtp slot