विविध

देवी दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे लोगों पर ट्रक पलटने से दो व्यक्तियों की मौत

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि मंगलवार शाम जमशेदपुर में देवी दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के लिए शोभायात्रा में शामिल लोगों पर एक ट्रक पलट गया, जिससे दो व्यक्तियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

यह घटना बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बोधनवाला घाट पर उस समय हुई, जब ट्रक ढलान पर था। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल का दौरा करने के बाद जारी एक बयान में कहा कि टाटा मेन हॉस्पिटल में दो लोगों की मौत हो गई, चार अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।

घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में हताहत हुए लोग यहां बागबेड़ा इलाके में कीताडीह पूजा समिति के सदस्य थे। वे सभी विसर्जन की शोभायात्रा में शामिल हुए थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो लोगों की मौत हो जाने पर शोक व्यक्त किया और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777