राष्ट्रीय

Sharad Pawar की Adani से बार-बार हो रही मुलाकातों के सवाल पर Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अडाणी समूह पर एक बार फिर बरसते हुए आरोप लगाया है कि अडाणी समूह ने कोयले के आयात में कीमत बढ़ाकर 12 हजार करोड़ रुपये की अनियमितता की है और यह पैसा जनता की जेब से निकाला गया है।

कांग्रेस नेता ने एक ब्रिटिश अखबार ‘फाइनेंशियल टाइम्स’ की खबर का हवाला देते हुए यह दावा भी किया कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस संदर्भ में ‘मदद करना चाहते हैं’ कि प्रधानमंत्री अडाणी समूह के मामले की जांच कराएं और अपनी विश्वसनीयता बचाएं।

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, अडाणी ने इंडोनेशिया से कोयला आयात किया और कीमत बढ़ाकर 12000 करोड़ रुपये की चोरी की है…. यह पैसा देश की जनता की जेब से निकल गया है।

उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री जी अडाणी समूह के खिलाफ जांच क्यों नहीं कराते?

संवाददाता सम्मेलन के दौरान जब राहुल गांधी से INDIA गठबंधन के सदस्य शरद पवार की अडाणी से मुलाकात पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैंने शरद पवार से यह सवाल नहीं पूछा क्योंकि वे प्रधानमंत्री नहीं हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि शरद पवार अडाणी को नहीं बचा रहे हैं, PM मोदी बचा रहे हैं इसीलिए मैंने उनसे यह सवाल पूछा। अगर शरद पवार प्रधानमंत्री होते और अडाणी को बचाते, तो मैं शरद पवार से यह सवाल पूछ रहा होता।

हम आपको यह भी बता दें कि राहुल गांधी के आरोपों पर फिलहाल अडाणी समूह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

अमेरिकी कंपनी ‘हिंडनबर्ग रिसर्च’ द्वारा अडाणी समूह के खिलाफ ‘अनियमितताओं’ और स्टॉक मूल्य में हेरफेर का आरोप लगाए जाने के बाद से कांग्रेस इस कारोबारी समूह पर निरंतर हमलावर है और आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराए जाने की मांग कर रही है।

अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में लगाए गए सभी आरोपों से इंकार किया है। उसका कहना है कि उसकी ओर से कोई गलत काम नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777