फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

राज्यपाल ने जनपद सीतापुर के नैमिषारण्य स्थित कालीपीठ मंदिर में भागवत कथा का श्रवण तथा पूजा-अर्चना की

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज जनपद सीतापुर के नैमिषारण्य स्थित कालीपीठ मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा महोत्सव में श्री रमेश भाई ओझा जी की भागवत कथा का श्रवण तथा पूजा-अर्चना करते हुए सभी के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल जी ने उपस्थित भक्तजनों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कथा श्रवण से सुखद अनुभूति व आनन्द की प्राप्ति होती है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में शिक्षा व स्वास्थ्य पर विशेष बल देते हुये कहा कि शिक्षण व्यवस्था में सुधार के लिये विश्वविद्यालयों के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों के विकास का कार्य कराने की महत्वाकांक्षी योजना गतिमान है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवस्थापना सुविधाओं में सुधार एवं शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देकर बच्चों को नियमित रूप से केन्द्रों पर उपस्थित होने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एवं जनता के माध्यम से प्रदेश में 7500 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर शैक्षणिक किट व खिलौने उपलब्ध कराये गये हैं, जिसके सुखद परिणाम के रूप में आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है।

राज्यपाल ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार हेतु व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान के अन्तर्गत विश्वविद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं को जागरूक करने के साथ-साथ गर्भावस्था के दौरान रखी जाने वाली महत्वपूर्ण सावधानियों, स्वास्थ्य को बेहतर रखने वाली गतिविधियों के विषय में जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ बेहतर नैक रैकिंग हेतु उन्हें तैयार किया गया है, जिसके सुखद परिणाम भी देखने को मिले हैं।

इस अवसर पर राज्यपाल जी ने गुजरात राज्य में शिक्षा के क्षेत्र किये गये प्रयासों एवं अनुभवों को उपस्थित जनों के साथ साझा करते हुए श्री रमेश भाई द्वारा किये जा रहे कल्याणकारी कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने श्री रमेश भाई की संस्था द्वारा आदिवासी क्षेत्र में स्थित विद्यालय के कायाकल्प एवं शिक्षण व्यवस्था में सुधार के प्रयास तथा वहां की गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था एवं बेहतर अवस्थापना सुविधाओं की उपलब्धता की सराहना की।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि गण एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777