फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

कर्नाटक: पूर्व सीएम बोम्मई का बड़ा बयान

भाजपा का टिकट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई का बयान सामने आया है। गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का इस फ्रॉड से कोई संबंध नहीं है, जिसमें हिंदू कार्यकर्ता चैत्र कुंडपुरा शामिल हैं। पार्टी ऐसे तत्वों के बारे में गंभीरता से सोचेगी जो उनकी छवि का दुरुपयोग कर रहे हैं।

शुरू हो चुकी है जांच
चैत्रा कुंडपुरा के मामले में शामिल प्रमुख नेताओं के नाम उजागर करने वाले बयान पर बोम्मई ने कहा, ‘नाम सामने आने दीजिए। जांच शुरू हो गई है और इसमें शामिल सभी लोगों को सजा मिलनी चाहिए।’ राज्य में लोकसभा चुनाव के लिए जेडीएस के साथ प्रस्तावित समझौते पर बोम्मई ने कहा कि सीट बंटवारे पर चर्चा प्रारंभिक चरण में है। वरिष्ठ नेता बातचीत कर उचित निर्णय लेंगे।

किसानों को मिले उचित मुआवजा
पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा कर्नाटक में ज्यादा से ज्यादा सीटें पाने के लिए इच्छुक है। इसके अलावा उन्होंने राज्य में सूखे की स्थिति पर सवाल उठाया और कहा कि सरकार को कमजोर मानसून के कारण किसानों की फसल को हुए नुकसान का मुआवजा देने के लिए तुरंत कदम उठाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777