उत्तर प्रदेशभारत

मुख्य सचिव ने ‘एविडेंस बेस्ड नर्सिंग केयर-2023’ विषयक द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेन्स का दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने समर्पण इंस्टीट्यट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में ‘एविडेंस बेस्ड नर्सिंग केयर-2023’ विषयक द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेन्स का शुभारंभ किया।

मुख्य सचिव ने कहा कि नर्सिंग सेवा समूचे स्वास्थ्य तंत्र का सबसे महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने नर्सों से आग्रह किया कि वे अपने साफ्ट स्किल और व्यवहार के बारे में विशेष रूप से सचेत रहें और मरीजों से भावनात्मक रिश्ता बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ के मानक के अनुसार 1000 की जनसंख्या पर 3 नर्स होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नर्सिंग व पैरामेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और दक्ष नर्स तैयार करने के लिए मिशन निरामयाः की शुरूआत की गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ निरंतर नई ऊंचाईयों की ओर अग्रसर है और ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन मेडिकल कॉलेज’ योजना पर सरकार तेजी से कार्य कर रही है।

उन्होंने सभी विषय विशेषज्ञों से आग्रह किया कि इस संगोष्ठी में नर्सिंग की विभिन्न विधाओं तथा किए जा रहे शोध एवं उपलब्ध नवीनतम तकनीक पर विस्तृत चर्चा और गहन मन्थन करें।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777