दिल्लीफ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

G20 सम्मेलन: विदेशी मेहमानों के लिए तैयार भारत मंडपम

G20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली की तैयारियां

  • 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन होगा।
  • सम्मेलन में 40 देशों के राष्ट्राध्यक्ष और अनेक वैश्विक संगठन से जुड़े डेलीगेट्स शामिल होंगे।
  • इसके लिए दिल्ली की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं।
  • राजधानी दिल्ली को भारतीय संस्कृति के रंगों और सुंदर कलाकृतियों से भी सजाया गया है।
  • सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों की सिक्योरिटी के साथ खाने-पीने और घुमने के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

भारत मंडपम में होगा सम्मेलन

  • सम्मेलन प्रगति मैदान के IECC कनवेंशन सेंटर में बना भारत मंडपम में होगा।
  • भारत मंडपम को Make In India कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है।
  • यह दुनिया के सबसे बेहतरीन और आधुनिक कंवेंशन सेंटर्स में से एक है।
  • इसमें 8000 तक की सिटिंग क्षमता वाला हॉल, मल्टी परपज हॉल में 4000 से अधिक और प्लेनरी हॉल में 3000 से अधिक सीट हैं।

G20 सम्मेलन के लिए दिल्ली की सजावट

  • दिल्ली के कई फ्लाईओवर की दीवारों, अंडरपास और सड़कों के किनारे हरियाली के साथ सुंदर कलाकृतियों को उकेरा गया है।
  • दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 के एंट्री-एग्जिट प्वॉइंट पर शानदार तरीके से सजाया गया है।
  • शहर के कई होटलों में भारतीय व्यंजनों की व्यवस्था की गई है।

G20 सम्मेलन के बाद भारत मंडपम का इस्तेमाल

G20 के बाद भारत मंडपम बैठक, सेमिनार, कंवेंशन इत्यादि के लिए किराए पर बुकिंग के लिए उपलब्ध रहेगा।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777