फ्लैश न्यूजराष्ट्रीय

प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को प्रत्येक स्तर की विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में नाग पंचमी के अवसर पर आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियोें को उत्तर प्रदेश केसरी, उत्तर प्रदेश कुमार व उत्तर प्रदेश वीर अभिमन्यु पुरस्कार से सम्मानित किया और सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर लोगों को नाग पंचमी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह त्यौहार, प्रकृति पूजन का त्यौहार है। यह त्यौहार हमें जीव-जन्तुओं के प्रति अपना प्रेम और अनुराग प्रदर्शित करने का अवसर देता है। साथ ही, आध्यात्मिक शक्ति अर्जन के लिए आज पूजन का दिन है। पहलवान अपनी शारीरिक शक्ति के लिए जाना जाता है और यह त्यौहार इस शक्ति को प्राप्त करने का भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोरखपुर के खेल प्रेमियों के साथ मिलकर इस कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया है और सामूहिक भागीदारी से इसे रोचक बनाया है। खिलाड़ी के लिए अपनी पावन परम्परा से जुड़कर खेल के माध्यम से अपनी भावनाओं को व्यक्त करना गौरव की बात है।

केन्द्र व राज्य सरकार ने खेलांे तथा खिलाड़ियों के लिए ‘खेलो इंडिया’ और ‘सांसद खेल महाकुम्भ’ जैसे खेल आयोजनों के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया है। भारतीय परम्परा में कहा गया है कि ‘शरीरमाद्यं खलु धर्म साधनम्’ अर्थात मनुष्य के लिए शरीर ही धर्म का पहला साधन है और यह शरीर खेल के माध्यम से ही स्वस्थ और पूर्ण हो सकता है। इसलिए खेल प्रतियोगिताएं स्वास्थ्य के लिए मददगार होती है। प्रदेश सरकार, भारत सरकार के साथ मिलकर खेल गतिविधियों को लगातार आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button

mahjong ways

slot777